पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की ताकत: घट गई रोज एक लाख प्लास्टिक कप की खपत

शहर की ताकत: घट गई रोज एक लाख प्लास्टिक कप की खपत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। दैनिक भास्कर के अभियान में शहरवासियों के जबरदस्त सहयोग से एक सप्ताह में बड़ा रिजल्ट सामने आया है। 2 फरवरी से शुरू हुए इस मुहिम के बाद अब रोजाना एक लाख प्लास्टिक कप की खपत कम हुई है। शहर में इसकी बिक्री पांच लाख से घटकर चार लाख हो गई है। वहीं, पेपर ग्लास की खपत रोजाना 30 से बढ़कर एक लाख 30 हजार हो गई है। होलसेल व्यापारी राजेश अरुण अग्रवाल का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में रेलवे स्टेशन, राजीव गांधी नगर और इंद्रा विहार, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट और विज्ञान नगर एरिया में प्लास्टिक कपों की बिक्री कम हुई है।
इस मुहिम के तहत भास्कर कार्यालय में हुए टॉक-शो में रविवार को जैन, अग्रवाल, ब्राह्मण, सेन, मुस्लिम, ईसाई, कुरैशी, सिख, बिहार, आर्य समाज पदाधिकािरयों ने प्लास्टिक कप का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। गौतम समाज की महिला अध्यक्ष रेणु गुर्जर, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के सुदर्शन वशिष्ठ,राजस्थान ब्राह्मण महासभा के महामंत्री हरिशचंद्र शर्मा, बलविंद्रसिंह,अंसारी वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष रिजवानुद्दीन अंसारी, जमीतुल कुरैश, कस्बा विकास सेवा समिति के शाकिर, वाहिद हुसैन, आरकेपुरम जैन समाज के महावीर प्रसाद जैन, इकॉनॉमिक्स लेक्चरर अमिताव बसु और कोटा डेफ फ्रेंडशिप क्लब के सदस्यों ने पेपर ग्लास यूज का संकल्प लिया।
समाज के पदाधिकारियों का संकल्प, नो प्लास्टिक कप से लाएंगे बदलाव
प्लास्टिक कप का धार्मिक और सामाजिक आयोजन में यूज नहीं करेंगे। मंदिरों में ऐसे कप का उपयोग नहीं करने की सूचना लिखवाएंगे।
-राजमल पाटोदी, अध्यक्ष सकल दिगंबर जैन समाज
^विवाह सम्मेलन में प्लास्टिक कप यूज नहीं करेंगे। विकल्प के रूप में स्टील के लोटे और पेपर ग्लास काम में लेंगे।
-लियाकत हुसैन, अध्यक्ष पंचायत अंसारिया समिति
^समाज के आयोजनों में प्लास्टिक कप का इस्तेमाल बंद करेंगे। समाज के अलावा क्षेत्र में लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।

-पीपी गुप्ता, अध्यक्ष आरकेपुरम अग्रवाल समाज
^समाज की ओर से होने वाले आयोजन में प्लास्टिक कप का उपयोग नहीं करेंगे। पेपर ग्लास या अन्य विकल्प का यूज लेंगे।
-अर्जुनदेव चड्ढा, जिला प्रधान आर्य समाज
^शादी-समारोह या अन्य किसी प्रोग्राम में प्लास्टिक कप की जगह कागज, स्टील के बर्तन का उपयोग करेंगे। समारोह में मेहमानों व रिश्तेदारों से ऐसे कप से होने वाले नुकसान बताएंगे।
-विष्णु नारायण शर्मा, ब्राह्मण समाज आरकेपुरम
^समाज की ओर से समय-समय पर होने वाले संगत और आयोजन में प्लास्टिक कप के यूज नहीं करेंगे। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। समाज के लोगों को समझाएंगे।
-अवतार सिंह छाबड़ा,सदस्य सिख प्रतिनिधि सोसायटी एवं नयापुरा गुरुद्वारा
समाजबंधुओं को इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। शादी-समारोह में इनके उपयोग पर रोक लगाना जरूरी है।
-गिरधारीलाल पंजवानी, अध्यक्ष संत कंवरराम सिंधी पंचायत
प्लास्टिक कप की इस मुहिम में पूरा समाज साथ है। समाज की ओर से होने वाले आयोजनों में इसकी जानकारी देंगे। लोगों को पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए प्लास्टिक कप का उपयोग नहीं करने के लिए समझाया जाएगा।
-संदीप पॉल, सचिव सीएनआई चर्च सब्जीमंडी
समाजबंधुओं का साथ लेकर प्लास्टिक कप रोक लगाएंगे। अप्रैल में समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्लास्टिक कप सहित अन्य का उपयोग नहीं करेंगे।
-राजमोरपाल, सेन युवा शक्ति सेवा समिति
समाज की ओर से धूलंडी में होने वाले बड़े समारोह होली मिलन समारोह में किसी भी तरह के प्लास्टिक कप का यूज नहीं करेंगी। साथ ही बिहार समाज के कार्यक्रम में ऐसे आयटम पर रोक लगाएंगे।
-सुदामासिंह, बिहार समाज विकास समिति