पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Three Injured In The Car Bike Accident, Car Driver Escaped

हादसे में RAC का कांस्टेबल, पत्नी और बेटी घायल, महिला कार चालक फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. रावतभाटा रोड पर एक तेज रफ्तार से दौड़ रही कार ने बाइक सवार आरएसी के कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इससे कांस्टेबल, उसकी बेटी और पत्नी गंभीर घायल हो गए। उन्हें दादाबाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरएसी का कांस्टेबल रामकैलाश मीणा श्याम नगर से निर्माणाधीन मकान से आरएसी कॉलोनी लौट रहा था। सरस दूध डेयरी के पहले पीछे से एक कार काफी तेज रफ्तार से आई और बाइक को टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सहित गिरे और काफी दूर तक घसीटते हुए भी गए। टक्कर से कार का बंपर भी टूट कर गिर गया। कार को कोई महिला चला रही थी, जो घटना के बाद कार लेकर फरार हो गई।
टक्कर से रामकैलाश के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई। जबकि उसकी पत्नी सुनीता के पैर में फ्रैक्चर हो गया। 10 साल की शिवानी के भी हाथ-पैर में फ्रैक्चर है और सिर में चोट लगी है। आरकेपुरम पुलिस का कहना है कि कार चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अभी तक यह सामने आया है कि कोई महिला डॉक्टर कार चला रही थी।
आगे की स्लाइड पर देखें दुर्घटना स्थल की तस्वीर और मौके पर पड़ा कार का बंपर एवं बाइक...