पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Variety Of Degrees, Rajasthan, Rajasthan News, Kota,

खत्म होगा 6 साल का इंतजार, अगले माह मिलेंगी 1 लाख छात्रों को डिग्रियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। छह साल से डिग्रियों का इंतजार कर रहे 1 लाख 16 छात्रों को जून में डिग्रियां मिलेंगी। इससे पहले कोटा यूनिवर्सिटी में वर्ष 2006 में दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्रियां दी गई थीं। जून में होने वाले दूसरे दीक्षांत समारोह में वर्ष 2006 से 2009 तक यूजी, पीजी कर चुके विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

कोटा विवि की स्थापना के बाद स्टाफ एवं संसाधनों की कमी के बावजूद संस्थापक कुलपति प्रो.बीएल वर्मा ने अप्रैल 2006 में प्रथम दीक्षांत समारोह में लगभग 50 हजार छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की थी। इसके बाद तत्कालीन कुलपति प्रो.एमएल कालरा ने अक्टूबर 2009 में दीक्षांत समारोह करवाने के प्रयास किया, लेकिन छात्रों के आंदोलन को देखते हुए राजभवन ने अनुमति नहीं दी थी।

तत्कालीन कुलपति प्रो. बीएम शर्मा ने वर्ष 2006 से 2009 तक की डिग्रियां तैयार बनाने का कार्य दे दिया था। इसके बाद प्रो.एमएस शर्मा ने डिग्रियों की जांच के लिए कमेटी बनाई। एकेडमिक काउंसिल व प्रबंध मंडल की बैठक में डिग्रियां जारी करने के लिए ग्रेस का अनुमोदन करवाया गया। राज्यपाल ने कुलपति प्रो.एमएस शर्मा को अपने स्तर पर दीक्षांत समारोह की अनुमति दे दी है।

दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू
कोटा विवि के कुलपति प्रो.मधुसूदन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित किए जाएंगे। जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में दूसरा दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। समारोह में साइंस, आटर््स, कॉमर्स, सोश्यल साइंस, लॉ एवं एजुकेशन संकाय के यू जी व पीजी के 210 छात्रों को गोल्ड मेडल एवं 1 लाख 16 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की जाएगी।