पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Way Off, Rajasthan, Rajasthan News, Kota, Crime News

बिना सूचना के कर दिया रास्ता बंद, बढ़ गए चार पहिया वाहन चालकों को परेशानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटा। सइन दिनों कोटड़ी नहर को चौड़ा करने व एलीवेटेड रोड बनाने का कार्य चल रहा है। इसके कारण पुलिया की चौड़ाई कम हो गई है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पुलिया पर काम होने के कारण बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। मंगलवार को यहां काम की गति तेज होने व वाहनों की संख्या को देखते हुए बड़े वाहनों का आवागमन एकतरफा कर दिया गया।

एरोड्रम सर्किल से स्टेशन की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को वल्लभबाड़ी के रास्ते गीता भवन, सरोवर टॉकीज रोड होते हुए नयापुरा के लिए निकाला। बिना सूचना के रास्ता बंद करने के कारण दिनभर वाहन चालकों को परेशानी हुई। शहरवासियों का कहना है कि अगर रास्ता बदला जाता है तो पहले सूचना दी जानी चाहिए ताकि परेशानी से बचा जा सके।