पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा. रेलवे में लोको पायलेट भर्ती के आवेदन के लिए आंखों की जांच करवाने पहुंचे युवकों ने मंगलवार को एमबीएस के नेत्र रोग विभाग के आउटडोर में खूब हंगामा किया। धक्का मुक्की के दौरान खिड़की के कांच भी टूट गए। बाद में आउटडोर में आरएसी जवानों को लगाया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। रेलवे में लोको पायलेट की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को विजन संबंधी सर्टिफिकेट देना है। इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए पिछले 6 दिन से नेत्र रोग विभाग के आउटडोर में युवकों की भीड़ आ रही है। मंगलवार को सुबह 9 बजे से ही अभ्यर्थी अस्पताल पहुंचने लगे थे। 11 बजे तक युवकों की लंबी कतार लग गई।
ऐसे में आंखों की जांच दो कमरों में शुरू करनी पड़ी। जब जांच की जा रही थी तभी एक युवक का विजन निर्धारित मापदंड के योग्य नहीं पाया गया तो वह हंगामा करने लगा। धक्का-मुक्की में नेत्र रोग आउटडोर कक्ष का कांच टूट गया। बाद में वहां आरएसी जवानों को तैनात किया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस बारे में जब कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. राकेश शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि हंगामे की जानकारी नहीं है।
रोज 600 से ज्यादा युवकों की जांच
एमबीएस के नेत्र रोग विभाग के आउटडोर में रोजाना लोको पायलेट के 600 से ज्यादा अभ्यर्थी आ रहे हैं। आंखों की जांच दो कमरों में चार जगह की जा रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.