पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोटा. पूरा परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में लगा था। एक दिन बाद बेटी का लग्न लिखा जाना था। यह सब होता इसके पहले ही खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार की बहू को रायपुरा के पास रोडवेज बस ने कुचल दिया, जबकि बेटे के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं, हादसे में उनका 3 साल का बेटा बाल-बाल बच गया।
उद्योगनगर सीआई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि सांगोद के कैलाशपुरा गांव निवासी मुकेश नागर (28) केशवपुरा में पत्नी मीना (25) व बेटे टिल्लू के साथ रहता है। मुकेश की बहन की शादी 4 फरवरी को होनी थी। बुधवार को गांव में लग्न आने वाला था। इसके लिए मुकेश बाइक से पत्नी और बेटे को लेकर मंगलवार शाम को गांव के लिए रवाना हुआ। रायपुरा रोड पर इमानुअल स्कूल के पास सांगोद जा रही रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे तीनों नीचे गिर गए। इस दौरान बस का पहिया मीना के ऊपर से गुजर गया। इससे वह गंभीर घायल हो गई।
मुकेश के भी हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। लेकिन, टिल्लू सुरक्षित बच गया। लोगों ने तत्काल मीना को एमबीएस पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल मुकेश को तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बस को जब्त कर लिया गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए मासूम का दर्द..
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.