डीडवाना| भारतविकास परिषद एक राष्ट्रीय सोच रखने वाला संगठन है
डीडवाना| भारतविकास परिषद एक राष्ट्रीय सोच रखने वाला संगठन है इस संगठन के बैनर पर देश भर में सामाजिक एवं राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कार्यक्रम किए जाते है यही एक ऐसा संगठन है जो सकारात्मक सोच रखते हुए समाज को नई दिशा दे रहा है। यह बात आरएसएस जिला संघ चालक नारायण प्रसाद टाक ने परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर के समापन के दौरान रविवार को राजकीय पसारी सिटी डिस्पेंसरी में कही। उन्होंने कहा कि परिषद हर लोगों को चिकित्सा सेवाओं में जो लाभ दे रहा है वो सराहनीय है। परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि शिविर में 100 रोगियों की जांच कोलकाता के प्रसिद्ध डॉ. एसबी नागौरी, डॉ. पंकज नागौरी डॉ. सूची नागौरी द्वारा की गई जिसमें रामकिशोर शर्मा द्वारा सभी रोगियों द्वारा सभी रोगियों की निशुल्क ईसीजी की गई। तीनों चिकित्सकों को परिषद की ओर से माला स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इस मौके पर परिषद के मोहनलाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र माथुर, घींसाराम खींची, राजेन्द्र दाधीच, लक्ष्मीनिवास नागौरी, सुभाष गौड़, नारायण अग्रवाल, कृष्ण बिहारी व्यास, प्रवीण भारूका, लोकेश अग्रवाल, महेश टाक आदि उपस्थित थे।
परिषद का हृदय रोग शिविर संपन्न