नागौर| स्टूडेंटफैडरेशन ऑफ इंडिया की शाखा नागौर की ओर से
नागौर| स्टूडेंटफैडरेशन ऑफ इंडिया की शाखा नागौर की ओर से रविवार को शहीद भगतसिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मूंडवा चौराह स्थित शहीद पार्क में दोपहर 2.30 बजे कार्यकर्ताओं ने शहीद भगतसिंह को याद किया। एसएफआई के सह संयोजक राजकुमार रामावत ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर रामावत ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद भगतसिंह ने अपनी जान तक दे दी थी। वे देशभक्त थे। इस अवसर पर शहीद भगतसिंह के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष चौधरी, संयोजक भींयाराम बेनीवाल, प्रभारी रामलाल फिड़ौदा, मोंटू, कैलाश रुणवाल, विक्रम कच्छावा, अविनाश, विकास गौड़, विष्णु भार्गव धर्मेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहीद भगतसिंह को दी श्रद्धांजलि