पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूंडवा प्रधान फिड़ौदा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मूंडवा प्रधान फिड़ौदा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसहित आसपास के ग्रामीण अंचल गागुड़ा फांटा, रोल चांदावता, नोखा चांदावता, कूंपड़ास, रियां श्यामदास में रविवार को मूंडवा प्रधान राजेन्द्र फिड़ौदा ने दौरा कर कांग्रेसी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र की समस्याएं सुनी। यूथ कांग्रेस के कैलाश पोसवाल ने बताया कि प्रधान फिड़ौदा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

प्रधान ने कहा कि जिले में किसानों की स्थित बहुत दयनीय है। राज्य सरकार ने निर्बन्ध योजना की राशि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना में डाल दी। जिससे ग्राम पंचायतों के कार्यों में बाधा आनी शुरू हो गई है। जिससे सरपंचों में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। इस प्रकार गागुड़ा फांटा पर समाजसेवी बरकत अली ने प्रधान का माला साफा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान एडवोकेट भंवरलाल खुडख़ुडिय़ा जिलाध्यक्ष किसान खेत मजदूर कांग्रेस, किरण मेहरा ब्लाॅक अध्यक्ष खींवसर बी कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, सलीम अली, बरकत अली सैय्यद, जिला सचिव राधाकिशन चिताणी यूथ कांग्रेस नागौर लोकसभा, विजय सिंह सांगवा, एडवोकेट नरेश कड़वासरा पंचायत समिति सदस्य, जीवनराम बेनीवाल सरपंच प्रतिनिधि असावरी, मांगीलाल गालवा, जितेंद्र, शहजाद अली आदि मौजूद थे।

दधवाड़ा. गागुड़ाफांटा पर मूंडवा प्रधान फिड़ौदा जिला सचिव चिताणी का स्वागत करते कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...