नागौरिया मठ में ब्रह्मोत्सव प्रारंभ
डीडवाना| नागौरियामठ से प्रारंभ हुए भगवान जानकीवल्लभ के ब्रह्मोत्सव के तहत बुधवार को भगवान सूर्यप्रभा वाहन पर विराजे। इस दौरान भगवान ने सूर्यप्रभा पर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान की सवारी के दर्शन किए और भजन-कीर्तन किए। मठाधिश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में सुबह 8.30 बजे गरूड़ स्तंभ पर ध्वजारोहण के साथ विधिवत रूप से ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भगवान का श्रृंगार किया गया। इससे पूर्व मंगलवार की शाम को विश्वकसेन पूजन हुआ। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शेषवाहन पर भ्रमण होगा।