पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी, 15 कोच बढ़ेंगे

दो स्पेशल ट्रेन चलेंगी, 15 कोच बढ़ेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारी परीक्षा: चुनरी मंगलसूत्र पर नहीं रहेगा प्रतिबंध

13फरवरी को होने वाली पटवारी भर्ती के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड के ड्रेस कोड के अनुसार परीक्षा देनी होगी। जो परीक्षार्थी निर्धारित कोड के अनुसार कपड़े पहनकर नहीं आएंगे

उन्हें केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी। हालांकि बोर्ड के निर्देशों में चुनरी और मंगलसूत्र पर रोक नहीं है। सूट, टाई, मफलर, जैकेट, कोट, ब्लेजर, शॉल पहनकर केंद्र पर नहीं आना है। परीक्षार्थी सादी शर्ट, बिना जेब वाली जर्सी, स्वेटर जिसमें बड़े बटन नहीं लगे हों पहनकर सकेंगे। शर्ट में किसी भी तरह का बैज नहीं लगा होना चाहिए। महिलाएं अपने चोटी में रबड़ बैंड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर सकेंगी। स्वेटर, जर्सी, जूते, मोजे उतार कर सिर से स्कार्फ हटाकर तलाशी देनी होगी। एक घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

परीक्षासमाप्ति के 72 घंटे तक दे सकेंगे आपत्तियां

परीक्षाके सहायक समन्वयक अधिकारी ने बताया कि प्रश्न पत्र में किसी भी प्रकार की गलती या अन्य आपत्तियां दे सकेंगे। परीक्षा समाप्ति के 72 घंटे बाद तक परीक्षार्थी अापत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती हैं, लेकिन इसके लिए प्रमाण भी देना होगा।

प्रवेशपत्र के साथ फोटो आईडी भी लाएं

परीक्षार्थियोंको केंद्र पर प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र, वोटर आईडी, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी आईडी की मूल प्रति लानी होगी। साथ ही ढाई गुना ढाई सेमी का स्वयं का रंगीन फोटो, नीला बॉल पेन, गत्ता या तख्ती साथ में लानी होगी। फोन, किताब, नोट बुक, बैग, पर्स के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा।

पटवारी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे जोधपुर, बाड़मेर भगत की कोठी तथा जोधपुर नागौर के बीच 13 फरवरी को स्पेशल किराया ट्रेन चलाएगा। जोधपुर से जुड़ी 8 ट्रेनों में 12 13 फरवरी को 15 कोच भी अतिरिक्त लगाए जाएंगे। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी परीक्षा के लिए जोधपुर से ट्रेन संख्या 04821 शनिवार सुबह 6:45 बजे रवाना होकर 10:05 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04822 बाड़मेर से अपराह्न 4 बजे रवाना होकर शाम 07:25 बजे भगत की कोठी आएगी। इसी तरह जोधपुर से नागौर के लिए ट्रेन संख्या 04801 जोधपुर से अपराह्न शनिवार 4:10 बजे रवाना होकर शाम 6:55 बजे नागौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04802 नागौर से शाम 7:30 बजे रवाना होकर रात 10:30 बजे जोधपुर आएगी। जोधपुर-भटिंडा पैसेंजर में 12 फरवरी जोधपुर-भोपाल पैसेंजर में 13 फरवरी को 2-2 कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। वहीं 12 13 फरवरी, दोनों दिन बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर, जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर, जोधपुर-बाड़मेर पैसेंजर, बाड़मेर-मुनाबाव पैसेंजर, जोधपुर-इंदौर रणथम्भौर एक्सप्रेस में दो-दो तथा जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी में एक कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...