भाविप का हृदय रोग शिविर 13-14 को
डीडवाना| भारतविकास परिषद शाखा डीडवाना की ओर से दो दिवसीय निशुल्क हृदयरोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 13 एवं 14 फरवरी को होगा। कोलकाता के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीवल्लभ नागौरी, डॉ. पुरुषोत्तम काकड़ा, दिल्ली तथा रेडियोलोजिस्ट पंकज नागौरी सहित अन्य हृदयरोग विशेषज्ञ एवं परामर्शदाताओं की सेवाएं मिलेंगी।