पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरेगा का काम ठेके पर देने का मामला : बीडीओ ने दिए जांच के आदेश, एईएन रिपोर्ट बनाने पहुंचे ही नहीं

नरेगा का काम ठेके पर देने का मामला : बीडीओ ने दिए जांच के आदेश, एईएन रिपोर्ट बनाने पहुंचे ही नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानणवाग्राम पंचायत के नावद गांव में 8.46 लाख रुपए की लागत से नरेगा में स्वीकृत सीमेंट ब्लॉक रोड निर्माण में नरेगा मजदूरों की बजाय सरपंच ग्रामसेवक द्वारा मिलीभगत कर ठेके पर बाहरी मजदूरों से काम करवाने के मामले में विकास अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह बोचल्या ने सहायक अभियंता को जांच के आदेश दिए है। मंगलवार को जिला परिषद की बैठक होने के कारण बीडीओ डॉ. बोचल्या एईएन महावीर बांगड़ा के साथ नागौर गए हुए थे। दोपहर 3 बजे उन्होंने सहायक अभियंता को नागौर से सीधे नावद गांव भेजकर मामले की विस्तृत रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए परंतु देर शाम तक एईएन बांगड़ा ने मौका स्थल पर पहुंचकर विकास अधिकारी के आदेशों की नाफरमानी की। इस मामले में एईएन से बात करने पर उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को इंदोखा ग्राम पंचायत में उपखण्ड अधिकारी जनसुनवाई करेंगे जिसके चलते इसकी तैयारी में लग गया एवं नावद गांव नहीं जा पाया। उन्होंने जांच का कार्य बुधवार पर टाल दिया है। जिससे देरी हुई है।

विस्तृत जांच करवाएंगे

^नरेगामें भ्रष्टाचार का काफी गंभीर मामला है। इसकी विस्तृत जांच करवाएंगे। दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा। विकास कार्यों की मॉनिटरिंग जरूरी है जिसके लिए पंचायत समिति के अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाएगा।| -हरिसिंहलंबोरा, उपखण्ड अधिकारी, मकराना

समय ही नहीं मिल पाया

^नागौरमीटिंग में था इसलिए समय ही नहीं मिल पाया। आज शाम को ही इंदोखा में जनसुनवाई है तो उसकी तैयारी में लग गया। जिससे देरी हुई है। समय मिलेगा तो कल नावद जाकर सड़क की जांच करूंगा। कार्यवाही भी की जाएगी। -महावीरबांगड़ा, सहायक अभियंता

दिए जांच के आदेश

^नावदमें ठेके पर नरेगा सड़क का काम करवाना गलत है। मैं आज जिला परिषद की बैठक में एईएन महावीर बांगड़ा के साथ नागौर था। दोपहर में तीन बजे बाद एईएन को जांच के निर्देश देकर नावद के लिए रवाना कर दिया था। -डॉ.गोपाल सिंह बोचल्या, विकास अधिकारी

खबरें और भी हैं...