श्रीयादे माता जयंती महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
परबतसर| श्रीयादेमाता (प्रजापति) कुम्हार सेवा समिति परबतसर के तत्वावधान में बुधवार को भक्त शिरोमणि श्रीयादे माता जयंती महोत्सव मनाया गया, समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। समारोह में विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि प्रजापति समाज अपने कर्म के प्रति निष्ठावान है तथा अन्य समाजों के लिए भी विश्वसनीय सहयोगी समाज है।
उन्होंने समाज के विकास कार्यों के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रजापत समाज के लोगों ने समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग भी रखी। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजाराम प्रजापति जिलाध्यक्ष सर्व कुम्हार महासभा नागौर ने कहा कि समाज में शिक्षा, संस्कार के साथ बालिका शिक्षा की महत्ती आवश्यकता है। जबकि अध्यक्ष पन्नालाल सिहोटा, विशिष्ट अतिथि रामदेव सिहोटा कुचामन, लालाराम बाबरिया, पांचूराम प्रजापत, किरण प्रजापति सरपंच ईडवा, डॉ. हरीश प्रजापत परबतसर, आसुराम प्रजापत बैंक मैनेजर बडू, कानाराम सिहोटा पूर्व बैंक मैनेजर मंगलाना, भंवरलाल मारोठिया, ताराचंद प्रजापत मकराना, प्रकाशचंद प्रजापत मकराना, मोहनलाल सिहोटा सिहोटगढ, लालाराम सिहोटा खिदरपुरा, उगमाराम प्रजापत, पन्नालाल शिहोटा आदि समाज के लोगों ने समाज सुधार, संगठित होने, शिक्षित होने एवं राजनीतिक भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
रामदेव प्रजापत, श्रवण बाबू, किशोर मुंशी ने भी सेवाएं दी। मंगलवार शाम प्रजापति भवन में सुंदरकाण्ड पाठ हुआ। बुधवार सुबह सवा 8 बजे गणेश मंदिर से प्रजापति भवन तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांधी चौक, सदर बाजार होते हुए प्रजापति भवन पहुंची। सुबह 10.15 बजे हवन पूजन, 11.15 नृसिंह मंदिर खारिया तालाब पर स्वागत समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।
परबतसर. श्रीयादेमाता जयंती समारोह पर निकाली शोभायात्रा में शामिल समाजबंधु।