कैश लैस बीमा धारकों को मिलेगी ओपीडी फीस
नागौर | अबकैश लैस बीमा धारकों को डॉक्टरों की ओपीडी फीस और फार्मा बिल का पैसा भी मिलेगा। इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। हाल ही में इंश्योरेंस कंपनियों ने अपने बीमाधारकों के लिए यह सुविधा शुरू की है। कैश लेस बीमा धारकों के लिए यह सुविधा 5 लाख से लेकर डेढ़ करोड़ रुपए की पॉलिसी तक होगी।