पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीसलपुर योजना से जोड़ो, काम शुरू करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम

बीसलपुर योजना से जोड़ो, काम शुरू करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खो-नागोरियानमें अनएप्रूव्ड कॉलोनियों में बीसलपुर योजना से पानी नहीं देने के खिलाफ मंगलवार को सैकड़ों लोग जलदाय विभाग के खोनागोरियान स्थित पंप हाउस पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने जलदाय विभाग के इंजीनियरों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन किया। लोगों ने इंजीनियरों को 72 घंटे में शेष रही कॉलोनियों में भी पाइपलाइन डालने का काम शुरू करवाने का अल्टीमेटम दिया। वहीं जलदाय विभाग के इंजीनियरों ने वार्ड 49 50 की सभी कॉलोनियों को बीसलपुर योजना से जोड़ने पाइपलाइन डालने के प्रस्ताव बनाने शुरू कर दिए है।

अनएप्रूव्ड कॉलोनियों में केवल सार्वजनिक नल लगाने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोग कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मंगलवार सुबह खो-नागोरियान स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय (पंप हाउस) पहुंच गए। लोगों ने सभी कॉलोनियों में बिना भेदभाव पाइपलाइन डालने कनेक्शन देने की मांग की। युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विधायक अशोक चांदना युवक कांग्रेस अध्यक्ष (बगरु) अशोक चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विभाग ने पानी का इंतजाम नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा। कांग्रेस के पूर्व सांसद महेश जोशी, पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास गंगादेवी पार्षद मोहन मीणा ने भी विचार रखे। बाद में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता (प्रोजेक्ट) सतीश जैन एक्सईएन अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंच कर लोगों से समझाई की। जैन ने बताया कि पहले सरकार के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट डिजाइन किया गया था। अब वार्ड 49 50 की सभी कॉलोनियों को पेयजल सप्लाई से जोड़ने के लिए डिमांड अनुसार प्रस्ताव बनाए जा रहे है।

यह है मामला

खोनागोरियानमें 200 से ज्यादा कॉलोनियां है। कॉलोनियों में प्राइवेट ट्यूबवेल सरकारी टैंकरों से पेयजल सप्लाई होती है। लोगों की मांग के बाद खोनागोरियान क्षेत्र के लिए प्रोजेक्ट पर काम शुरु करवाया गया। लेकिन इस प्रोजेक्ट के तहत केवल जेडीए से अप्रूव्ड 42 कॉलोनियों के घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। वही क्षेत्र के बीच में स्थित 150 से ज्यादा अनएप्रूव्ड कॉलोनियों के चौराहे पर सार्वजनिक नल (पीएसपी) लगाए है। जलदाय विभाग, जेडीए प्राइवेट हाउसिंग सोसाइटियों की लापरवाही के कारण 25 हजार से ज्यादा आबादी की 150 से ज्यादा कॉलोनियों को बीसलपुर योजना से पानी नहीं मिल पाएगा, जबकि उनके आसपास की कॉलोनियों में घर तक पेयजल सप्लाई होगा। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था।

खबरें और भी हैं...