पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रीयादे माता की जयंती आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुडसू

बरवाला गांव में शतचण्डी गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, होंगे अनेक कार्यक्रम

नागौरिया मठ में ब्रह्मोत्सव प्रारंभ

गांवबरवाला स्थित पाबूधाम मंदिर में मंगलवार से ग्यारह दिवसीय हवनात्मक शतचण्डी गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ हुअा। कार्यक्रम की शुरूआत कलशयात्रा सहित विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हुई। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्वालु हाथों मे ध्वज पताकाएं लेकर चल रहे थे। इस दौरान कलशयात्रा में भगवान श्रीराम, सीता, भक्त हनुमान एवं बाबा भोलेनाथ की सजीव झांकियों ने मन मोह लिया। कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह 8 बजे पाबूधाम मंदिर परिसर में प्रमुख आचार्य डॉ. दिनेश शंकर उपाध्याय (श्रीकाशी करवत मंदिर ज्ञानवापी, वाराणसी) के सानिध्य एवं ग्रामाचार्य पं. श्यामसुन्दर गौड़ धर्माचार्य पं. विष्णुकांत शर्मा के निर्देशन में स्थानीय एवं काशी से आए 11 विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सर्वप्रथम सर्व प्रायश्चित करने के बाद विष्णु पूजन किया। इस दौरान आगामी 11 दिनों तक मंदिर परिसर में गायत्री हवन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत बुधवार को मंदिर परिसर में प्रधान आदि पीठ स्थापना पूजन, अग्निस्थापना, ग्रहयोग एवं आरती के बाद पुष्पांजलि आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 11 दिवसीय हवनात्मक शतचण्डी गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का समापन 19 फरवरी को होगा। इस अवसर पर मंगलवार को मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों मे बरवाला सहित आसपास के कई गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...