- Hindi News
- National
- 7 डी सड़क निर्माण से टूटी पानी की लाइनें, पीएचईडी विभाग को मुआवजे का इंतजार, लोग हो रहे परेशान
7 डी सड़क निर्माण से टूटी पानी की लाइनें, पीएचईडी विभाग को मुआवजे का इंतजार, लोग हो रहे परेशान
शहरमें 7डी के तहत सड़क निर्माण का काम शुरू होने के साथ ही कई जगह पीएचईडी की मुख्य पाइप लाइनें टूट गई है। जिससे एक सप्ताह से पीने के पानी का संकट छाया हुआ है। जलदाय विभाग की ओर से पानी की सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं की जा रही है। अनेक मोहल्लों में 10-10 दिन से पानी रहा है। जिसके कारण लोगों को पानी के लिए परोशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन महंगे भावों में पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लोगों ने कई बार जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों ने पिछले महीने बताया कि क्षेत्र में 9 नए ट्यूबवैल स्वीकृत हुए, जिसमें 6 में पानी रहा है मगर अभी तक उन ट्यूबवैल से पानी की सप्लाई शहरी क्षेत्र को नहीं मिल रही है। जबकि जहां 7डी कार्य के दौरान लाइनें टूटी है, वहां दुरूस्त कराने के लिए विभाग पीडब्ल्यूडी से मुआवजे का इंतजार कर रहा है।
लाइनों को दुरूस्त कराया जाएगा
^इससंदर्भ में दोनों विभाग के अधिकारियों को बुलाया जाएगा एवं सामंजस्य रखकर लाइनों को दुरूस्त कराया जाएगा। पीने के पानी के लिए आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। आरकेमीणा, एसडीएम डीडवाना