डीडवाना| डीडवानाशहर में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 7डी के तहत
डीडवाना| डीडवानाशहर में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 7डी के तहत बनाई जा रही सड़क के कारण जो अतिक्रमण हटाए गए है उनका अभी भी जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है और यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। नगर का प्रमुख मार्ग बस स्टैंड से लेकर अशोक पार्क, नागौरी गेट से भगत सिंह सर्किल तक पूरे दिन जाम लगा रहता है जबकि इस मार्ग पर सड़क का निर्माण कार्य भी आधे से ज्यादा हो चुका है मगर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह सब्जी अन्य सामग्रियों के ठेले लगे रहते हैं जो सड़क के बीचोंबीच खड़े हो जाते हैं जिसके कारण पूरा मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। यहां तक की पैदल चलने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका पार्षद सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा एडीएम, एसडीएम को अवगत भी करवा दिया गया मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है। जनप्रतिनिधि प्रतिदिन दोनों अधिकारियों के पास जाते हैं और समस्या समाधान की मांग करते हैं। अधिकारी पालिका पुलिस प्रशासन को फोन करते हैं कि ठेले हटाए जाए, मगर कार्रवाई क्रियान्विति नहीं हो रही है। आमजन इस गंभीर समस्या को एक माह से झेल रहा है मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोग जाम में फंस जाते हैं।