उप निरीक्षक से निरीक्षक की लिखित परीक्षा 13 से
नागौर| पुलिसअकादमी जयपुर में उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर लिखित परीक्षा 13 14 फरवरी को होगी। पुलिस अकादमी के निदेशक ओमप्रकाश ने सभी 486 परीक्षा में पात्र उप निरीक्षकों की सूची जारी की है। पदस्थापित जिलों के पुलिस अधिकारियों को उप निरीक्षकों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पाबंद करने की सूचना 12 फरवरी तक भिजवाने के निर्देश दिए हैं। 13 फरवरी को दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रथम प्रश्न पत्र 14 फरवरी को सुबह 10 से 1 बजे तक दूसरा प्रश्न पत्र इसी दिन दोपहर 2 से 5 बजे तक तृतीय प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उप निरीक्षकों को 13 फरवरी को सुबह 9 बजे आरपीए में उपस्थिति देनी होगी।