गांवों में जरूरतमंदों को बांटे कंबल
भास्कर संवाददाता | जोधियासी
सागरमलनाहटा ट्रस्ट लाडनूं-कोलकाता की ओर से भारत विकास परिषद शाखा नागौर ने झाडीसरा ग्राम पंचायत के झटेरा कंवलीसर गांवों में कंबल वितरित किए। जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के शाखा अध्यक्ष हरिराम बिश्नोई ने की। कृषि मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोजराज सारस्वत, शाखा सहसचिव श्रवण कुमार सोनी, सुगनाराम मेघवाल, बलदेवराम गोदारा, रामस्वरूप बिश्नोई श्रवणराम सारण विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ थे। कंवलीसर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में जरूरतमंदों को कंबल तथा विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधायक बाघमार ने कहा कि आज का समय कड़ी प्रतिस्पर्धा का युग है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के साथ अध्ययन करके सफलता प्राप्त करनी चाहिए। सारस्वत ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए भामाशाहों को आगे आना चाहिए। नोडल अधिकारी श्रवण कुमार भाटी ने आभार जताया। प्रधानाध्यापक बालकिशन भाटी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थी कौशल्या बिश्नोई देरामाराम मेघवाल को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मिठाई भी बांटी गई। इसी प्रकार राउप्रावि झटेरा में बीपीएल अंत्योदय कार्ड के आधार पर सौ से अधिक कंबल बांटी गई। कार्यक्रम में हेमा पारीक, धीरज लालनेचा, हेमा चौहान, गणेशदास सुगनाराम छाबा आदि मौजूद थे।
जोधियासी. स्कूलमें विद्यार्थियों को कंबल बांटते अतिथि।