पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूरी स्कूल की दीवार तोड़ने का विवाद, दो पक्षों के प्रदर्शन, देर रात चली वार्ता, आज होगा निर्णय

सूरी स्कूल की दीवार तोड़ने का विवाद, दो पक्षों के प्रदर्शन, देर रात चली वार्ता, आज होगा निर्णय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूंटीसरागुड़ला की तरफ जाने वाले रास्तों पर बबूल की झाडिय़ां पत्थर देर रात तक रखे हुए थे। बीकानेर-डीडवाना बाईपास रोड पर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर ही मौजूद थे। रास्ता बंद ही रहा। इस दौरान पार्षद ओम प्रकाश सैन, सरोज देवी, अनिल परिहार, लघु राम सांखला, चंपा देवी, रामचंद्र कच्छावा, चेतन प्रकाश, भीखाराम, पूर्व सरपंच हमीदा, दिनेश सोनी, प्रभू सोनी सहित लोग मौजूद थे।

दोबार वार्ता, नहीं निकला हल

स्कूलकी दीवार तोड़ने के मुद्दे पर दो पक्ष हो गए इसके बाद गुरुवार शाम को कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभी पक्षों को बुलाया गया। देर रात तक इस मामले में वार्ता चली। मगर हल नहीं निकला। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर परिषद पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। रात को यह निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को मौका देखकर आगे का निर्णय लिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष धीरेंद्र समदड़िया ने बताया कि रात को वार्ता में हल नहीं निकला है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सुबह मौका देखकर निर्णय किया जाएगा।

रैली : जैन समाज स्कूल प्रबंधन का प्रदर्शन

श्रीविजयानंदसूरि जैन विद्यापीठ उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रबंधन समिति सदस्यों, जैन समाज के लोगों स्कूली बच्चों ने गुरुवार को रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में समिति अध्यक्ष धीरेंद्र समदड़िया अन्य लोगों ने आरोप लगाए कि 20 वर्षों से स्कूल चल रहा है। मगर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क चौड़ी करने के नाम पर जानबूझकर स्कूल की दीवार तोड़ी दी। इस संबंध में पूर्व में कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की गलत कार्रवाई की वजह से जैन समाज में रोष है।

दो बजे बाद दूसरे पक्ष का प्रदर्शन, दीवारी हटाने की मांग

दोपहर2 बजे शारदापुरम के लोगों ने कटाण रास्तों की तर्ज पर स्कूल से रास्ता निकालने की मांग की। लोगों ने डीडवाना बाइपास को तीनों तरफ से बंद कर दिया। लोगों ने बताया कि रास्ते को जगह-जगह खोद दिया है। उन्होंने अपने खेत से यहां कटाण मार्ग निकलने के लिए दिया था। यहां सड़क बन गई। स्कूल की चार दीवारी के चलते आए दिन हादसे होते हैं। रास्ते को सीधा निकाला जाए। ये बाउंड्री भी कटाण मार्ग पर बनी है। रास्ता बंद होने की सूचना पर नगर परिषद, जिला प्रशासन से तहसीलदार रामप्रकाश, कोतवाल जब्बरसिंह चौहान पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे। लोगों से समझाइश की, लोग नहीं माने। देर रात आठ बजे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा।

नागौर. विजयानंदसूरि स्कूूल के पास रास्ता बंद करने वालों लोगों से समझाइश करते अधिकारी।

>पीडब्ल्यूडी ने तुड़वाई थी बुधवार को दीवार

>स्कूल पक्ष में जैन समाज का प्रदर्शन, लगाया जाम

भास्करसंवाददाता | नागौर

शहरके शारदापुरम क्षेत्र में सड़क चौड़ी करने के नाम पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बुधवार को तुड़वाई गई श्री विजयानंद सूरि जैन विद्यापीठ स्कूल की दीवार के मामले ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया।

स्कूल के पक्ष में जैन समाज के लोगों स्कूल प्रशासन बच्चों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर शारदापुरम के लोगों ने यहां से निकल रहे रास्तों के चारों और से बंद होने को लेकर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कांटे पत्थर डालकर रास्ता बंद कर दिया। लोगों की मांग थी कि जब उनके खेतों और कटाण मार्ग से ये रास्ते निकाले गए तो स्कूल की बाउंड्री भी तो कटाण में है। इस कारण हादसे होते हैं। इसे हटाकर यहां से रास्ता निकाला जाए। दोनों पक्षों को साथ बैठाकर गुरुवार शाम को प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता की। रात को वार्ता में कोई हल नहीं निकला। अब शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के एसई प्रशासनिक अधिकारी मौका देखकर निर्णय करेंगे।

^पीडब्ल्यूडीअधीक्षण अभियंता परिषद के अधिकारियों को मौके पर भेजा जाएगा। सड़क स्कूल के प्लान का नक्शा देखा जाएगा। उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। एएचगौरी, एसीएम नागौर।

खबरें और भी हैं...