पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, दिया ज्ञापन

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, दिया ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौलासर | अघोषितबिजली की कटौती को लेकर जनप्रतिनिधियों छात्रों ने मौलासर सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर रोष प्रकट किया। नागौर लोकसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस महामंत्री पूर्णाराम बिजारणियां, इंडियन नेशनल कांग्रेस ब्रिगेड महासचिव प्रताप बोहला लादडिय़ा, रामचन्द्र बिजारणियां, बाबूलाल रणवां अलखपुरा, रेखाराम गुलेरिया, महावीर प्रसाद लादडिय़ा, पेमाराम सहित अनेक लोगों ने बताया कि 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा शुरू होने वाली है जबकि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के कारण छात्र अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं। रात में बिजली आपूर्ति सुचारू रहे इसके लिए डिस्कॉम को व्यवस्था करनी चाहिए। सहायक अभियंता चिरंजीलाल खटीक ने समस्या के शीघ्र ही समाधान का भरोसा दिलाया।

खबरें और भी हैं...