रोल साहबसर आज नागौर आएंगे
नागौर | क्षत्रिययुवक संघ के संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर नागौर आएंगे। वह स्थानीय अमर राजपूत छात्रावास में दोपहर 1 बजे राजपूत समाज के लोगों से चर्चा करेंगे।
शिक्षकसंघ की बैठक 14 फरवरी को
नागौर | शिक्षकसंघ राष्ट्रीय की बैठक 14 फरवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचेरा में जिलाध्यक्ष फतेह चन्द चौहान की अध्यक्षता में होगी। जिला मंत्री बुधराम मीणा ने बताया कि इसमें जिले के उपशाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री एवं पदाधिकारी भाग लेंगे।