पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदस्यों को अधिकार देने की मांग

सदस्यों को अधिकार देने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोटन| नागौरजिला पंचायत समिति सदस्य संघर्ष समिति के संरक्षक गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने राज्य के राजस्व देवस्थान राज्यमंत्री अमराराम से मुलाकात कर पंचायत समिति सदस्यों को अधिकार दिलाने की मांग की है। उन्होंने मंत्री से मुलाकात में बताया कि सदस्यों को किसी प्रकार को कोई अधिकार नहीं है। वे निर्वाचित होने के बाद कुछ भी विकास कार्य नहीं करवा सकते है। मात्र पंचायत समिति की बैठक में उपस्थित रहकर समस्या बता सकते है। राजपुरोहित ने बताया कि सदस्यों को क्षेत्र में विकास कार्य के लिए अलग से फंड जारी किया जाए। अगर सरकार ऐसा नहीं कर सकती है तो इस पद को ही समाप्त कर दिया जाए। इस पर राजस्व राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री पंचायतराज मंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

खबरें और भी हैं...