पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद बीज विक्रेताओं ने बंद रखी दुकानें

खाद-बीज विक्रेताओं ने बंद रखी दुकानें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवियों ने किया काव्य पाठ

भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

ऑलइंडिया फर्टिलाइजर, सीड्स, पेस्टिसाइड्स डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को शहर के सभी खाद बीज व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। विक्रेताओं ने दोपहर में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भारत सरकार ने अपने गजट नोटिफिकेशन कीटनाशक संशोधित नियम 2015 एवं उर्वरक अधिसूचना 10 अक्टूबर के तहत इनका विक्रय करने लाइसेंस लेने वाले व्यापारियों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है। ज्ञापन में बताया कि विशेष तौर पर पुराने अनुज्ञापत्रधारी व्यापारी जो कई वर्षों से कीटनाशक का विक्रय कर रहे उनके सम्मुख यह संकट गहरा गया है कि वो इन मापदंडों को कैसे पूर्ण करें। ज्ञापन में मांग की है कि इस नियम पर पुनर्विचार कर इस अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। ज्ञापन में सुझाव दिया है कि विषय विशेष की अनिवार्यता समाप्त करें और स्किल डवलप करने के लिए एक अल्प अवधि का पाठ्यक्रम जारी किया जाए।

कार्यकारिणीका किया गठन: खादबीज विक्रेताओं की यूनियन की कार्यकारिणी का गठन किया। कुचामन एग्रीकल्चर इनपुट्स डीलर्स एसोसिएशन नाम से संगठन में सर्वसम्मति से नानूराम जाखड़ को अध्यक्ष, अर्जुनराम कड़वा, रामेश्वरलाल कड़वा, राकेश जैन को उपाध्यक्ष, हनुमान किल्डोलिया को सचिव, महेश काबरा को कोषाध्यक्ष चुनाा। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भंवर शर्मा, भींवाराम मूण्ड, पूसाराम रणवां, रूपाराम किरड़ोलिया, नारायण सोहू, केसरीमल कुमावत, सांवरमल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सूजाराम रॉयल, प्रभुराम, किशनाराम को शामिल किया।

नागौर. दैनिकभास्कर के सामाजिक सरोकार की शृंखला के तहत शहर के अंजली गार्डन में मंगलवार शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देती कवियित्री मंचासीन कवि।

खबरें और भी हैं...