मदरसों को बनाया जाएगा आधुनिक
नागौर | मदरसोंके भी दिन अब फिरने वाले हैं। अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से जिले के पंजीकृत मदरसों को आधुनिक बनाने की पहल की गई है। इससे मदरसा बोर्ड में पंजीकृत मदरसों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, भवन निर्माण एवं भवन की मरम्मत के कार्य करवाए जा सकेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत पंजीकृत मदरसा कमेटियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।