पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूफी हमीदुद्दीन नागौरी दरगाह में बड़ा उर्स आज, निकलेगा चादर शरीफ का विशेष जुलूस

सूफी हमीदुद्दीन नागौरी दरगाह में बड़ा उर्स आज, निकलेगा चादर शरीफ का विशेष जुलूस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ख्वाजागरीब नवाज के खास खलीफा हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी के सालाना उर्स के तहत बड़ा उर्स 12 फरवरी को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह से विशेष चादर शरीफ नागौर पहुंचेगी। सजी धजी ऊंटनी पर शाहजहांनी मस्जिद से चादर शरीफ का जुलूस आस्ताना औलिया पर पहुंचेगा। चादर शरीफ का जुलूस देखने के लिए प्रदेश देश के विभिन्‍न हिस्सों से जायरीन नागौर पहुंचना शुरू हो गए हैं।

हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी के बड़े उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुम्मा की नमाज के बाद शाहजहांनी मस्जिद से जोधपुर के शहर काजी उनके प्रतिनिधि ऊंटनी पर चादर शरीफ को लेकर रवाना होंगे। जुलूस सदर बाजार, मच्छियों का चैक, लोढ़ों का चैक, माही दरवाजा होते हुए हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी की दरगाह पहुंचेगा। यहां आस्ताना औलिया पर विशेष चादर शरीफ पेश की जाएगी। इस मौके पर दरगाह के सज्जादा नशीन पीर अब्दुल बाकी चिश्ती विशेष फातेहा ख्वानी पढ़ेंगे। इसके बाद शाम को दरगाह परिसर में मनकबत मुशायरा का आयोजन किया जाएगा। (पेज13 भी पढ़ें )

खुद खुद अनुशासित रहते हैं जायरीन, करते है व्यवस्थाओं में सहयोग

हजरतसूफी हमीदुद्दीन नागौरी के सालाना उर्स में दरगाह कमेटी अकीदतमंदों ने मिलकर 50 हजार से अधिक लोगों के लिए लंगर तैयार कराया है। बड़े उर्स पर एक लाख से अधिक जायरीन जियारत के लिए पहुंचेंगे। जायरीनों की भीड़ को देखते हुए कई बदलाव किए हैं। व्यवस्थाओं की खास बात यह है कि यहां आने वाले जायरीन खुद खुद अनुशासित रहकर जियारत करते हैं और उर्स व्यवस्थाओं में सहयोग करते हैं।

अकीदाः ख्वाजा के खास खलीफा, सूफिज्म से बनाया सामाजिक सौहार्द्र

हजरतसूफी हमीदुद्दीन नागौरी की पहचान सामाजिक सौहार्द्र आपसी भाईचारा कायम करने के रूप में भी है। हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी ने जीवों के प्रति दया भाव का संदेश दिया। यही वजह है कि हजरत सूफी साहब की दरगाह में जियारत के लिए सभी धर्म और मजहब के लोग यहां पहुंचते हैं। इसी प्रकार उर्स के मौके पर लगातार एक सप्ताह तक होने वाले देग के विशेष कार्यक्रम में हिन्दू मुस्लिम भाई मिलकर सहयोग करते हैं।

नागौर. उर्स के दौरान कव्वाली पेश करते कव्वाल।

खबरें और भी हैं...