पीएचक्यू ने भेजा एसपी को पत्र, हैड कांस्टेबलों का प्रशिक्षण जारी रखें
कांस्टेबलसे हैड कांस्टेबल पदोन्नति को रद्द करने के दूसरे दिन गुरुवार को नए आदेश गए। पुलिस मुख्यालय महानिरीक्षक डॉ. प्रशाखा माथुर ने एसपी को पत्र लिखकर हैड कांस्टेबल बने पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण जारी रखने के लिए कहा है। गुरुवार को दिए निर्देश में पीएचक्यू आईजी ने लिखा कि कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल में पदोन्नत होने के बाद जो पुलिसकर्मी प्रशिक्षण के लिए जोधपुर गए हैं उन्हें वापस बुलाया जाए। पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को कुछ राहत मिली है। सूत्रों ने बताया कि हैड कांस्टेबल पदोन्नति रद्द करने के मामले में गुरुवार को अजमेर रेंज आई नागाैर एसपी गौरव श्रीवास्तव ने पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा पूरी जानकारी दी। शेषपेज 13 पर