पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री नहीं पहुंचे जनसुनवाई कार्यक्रम में, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

मंत्री नहीं पहुंचे जनसुनवाई कार्यक्रम में, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय जन सुनवाई में आने की सूचना देने के बावजूद जिले के प्रभारी मंत्री अजय किलक सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान गुरुवार को नहीं पहुंचे। जबकि दोनों मंत्रियों के अाने की सूचना पर जिले से लोग परिवेदनाएं लेकर कलेक्ट्रेट गए थे। मंत्रियों का दौरा कैंसिल होने की सूचना पर लोग नाराज हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि प्रदेश के सानिवि मंत्री युनूस खान जिला प्रभारी मंत्री अजय सिंह किलक की जनसुनवाई करने को लेकर वह दूर दराज से यहां पहुंचे, लेकिन यहां पर दोनों मंत्रियों के नहीं आने से उन्हें निराशा हाथ लगी। नाराज लोगों ने कलेक्ट्रेट में ही हंगामा किया प्रदर्शन किया। बाद में एएसपी रामकुमार कस्वां एसीएम एएच गौरी ने समझाइश कर लोगों को शांत किया। जनसुनवाई में सांसद सीआर चौधरी, नागौर विधायक हबीबुर्रहमान, खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल, सभापति कृपाराम सोलंकी मौजूद रहे। लोगों ने बताया कि मामलों में न्याय मांगने के लिए कोई डेढ़ सो तो कोई दो सौ किमी दूर से यहां पहुंचा। उन्होंने बताया कि वह कई बार अपनी समस्या लेकर जिला प्रशासन के पास पहुंचे है, लेकिन अभी तक कोई निस्तारण नहीं हुआ है।

नागौर. कलेक्ट्रेटमें जनसुनवाई करते विधायक कलेक्टर।

खबरें और भी हैं...