पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवरेज के लिए 131 लोगों ने किया आवेदन

सीवरेज के लिए 131 लोगों ने किया आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर | रूडिपद्वारा शहर की करणी कॉलोनी में गुरुवार को सीवरेज कनेक्शन के लिए शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 131 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। रूडिप की केप शाखा के एसीईओ बाबूलाल ने बताया कि लोगों के आवेदन लेकर मौके पर उन्हें रसीदें दी गई। इस दौरान नगर परिषद रूडिप के कार्मिक अधिकारी मौजूद रहे। अगला शिविर 18 फरवरी को नया तेलीवाड़ा में किसान छात्रावास के पास होगा। ये शिविर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा। कनेक्शन करवाने के लिए उपभोक्ता अपने पानी का बिल आधार कार्ड या राशन कार्ड साथ लेकर आएं।

खबरें और भी हैं...