नारायण सिंह को मिली जमानत
नागौर | शहरके व्यापारी कमल रंगवाला पर जानलेवा हमले मारपीट के आरोपी नारायण सिंह भाटी को बुधवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि गुरुवार को उनके मुचलके भरे जाने पर उन्हें नागौर जेल से रिहाई मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी जेल पहुंचे। गुरुवार शाम को उन्हें प्रशंसक कंधे पर उठाकर बाहर तक लाए।