पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चूंटीसरा में सम्मान समारोह का आयोजन

चूंटीसरा में सम्मान समारोह का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत चूंटीसरा में गुरुवार को जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागौर सांसद सीआर चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के साथ राजनीतिक जीवन में जनप्रतिनिधि की पहचान सेवा से ही बनती है। आमजन की सेवा करने से ही लोग जनप्रतिनिधि को याद करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने कहा कि नागौर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जिला मुख्यालय पर सरकार ने कृषि कॉलेज की सौगात दी है। मेडिकल कॉलेज को लेकर भी सरकार का नागौर पर पूरा ध्यान है। रेल्वे ओवर ब्रिज बनाने को लेकर भी सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के विकास के लिए हर समय तत्पर है। सरकार ने इसके लिए कई योजनाएं भी बनाई है। इस मौके पर जायल विधायक मंजू बाघमार ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है और सेवा करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के कार्य करने से मन को शांति मिलती है। कार्यक्रम में चूंटीसरा सरपंच नारायणी देवी गोदारा, प्रधान ओमप्रकाश सैन, भाजपा नेता भागीरथ मेहरिया समेत जनप्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...