गैसावत के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
मकरानाके पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर गुरूवार को नागौर के कांग्रेसी नेताओं पदाधिकारियों के पटाखे छोड़कर खुशी जताई। कांग्रेस किसान खेत मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी दिलावर खां, पूर्व पार्षद मकबूल अंसारी, जाकिर हुसैन आदि ने गांधी चैक में पटाखे छोड़े जाकिर गैसावत को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई। दिलावर खां ने कहा कि जाकिर गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाने से पार्टी कार्यकर्ता मजबूत होगा एकजुटता आएगी। इसी प्रकार ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से मिठाई बांटी गई। सभापति कृपाराम सोलंकी, उप सभापति इस्लामुद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष दिलफराज खां, तबरेज खां, मोतीलाल चंदेल, हमीद गौरी, शमशेर खोखर आदि ने जाकिर गैसावत को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई। शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अब्दुल हमीद गौरी, जिला संगठक किशना राम मेघवाल, अनवर रंगरेज, विमल सोनी, उस्मान खां, एजाज अहमद, भंवर लाल नवल, पंकज असावा, सलाउद्दीन ठेकेदार, मनोज देवल, उस्मान गनी, रतन लाल बारासा, तबरेज ने गुरुवार को हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी के उर्स के मौके पर चादर पेश की अमन चैन की दुआ मांगी। सभी ने गैसावत के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। इनके साथ कांग्रेसी नेता बासनी के पूर्व उप सरपंच शौकत अली ने मुंबई में जाकिर हुसैन गैसावत को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि जाकिर को जिलाध्यक्ष बनने की सूचना मिली तो वे गुरूवार को मुंबई में थे। इस दौरान शौकत अली ने मुंबई में ही जाकिर को जिलाध्यक्ष की बधाई दी। गौरतलब है कि जाकिर गैसावत के साथ ही शौकत अली खुद कांग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे।
नागौर. जाकिर हुसैन गैसावत को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर गांधी चौक में पटाखे छोड़कर खुशी जताते कांग्रेस कार्यकर्ता।