अधिवक्ता संघ ने किया बेनीवाल का स्वागत
नागौर | जिलाअधिवक्ता संघ ने गुरुवार को खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का पुस्तकालय कक्ष में स्वागत किया। अध्यक्ष अशोक कुमार बागड़िया ने बताया कि इस दौरान विधायक अधिवक्ताओं के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई। विधायक ने राजनीतिक सामाजिक विषय पर विचार रखे। इस दौरान सचिव ने विधायक को न्याय दर्पण पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर संघ के सचिव ओम प्रकाश फूलफगर, सह सचिव रामदेव सिंवर, गंभीर सिंह, घनश्याम मिश्र, घनश्याम फिड़ौदा, भरत ओझा, भंवर लाल खुड़खुड़िया, अनिल गौड़, दिनेश हेडा, राजवीर ताडा, कैलाश बाज्या, रामकिशोर, निंबाराम काला सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।