विधि महाविद्यालय में व्याख्यान सत्र का आयोजन
शहरके राजकीय विधि महाविद्यालय के युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में गुरुवार को व्याख्यान सत्र का आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य दर्शन सिंह ने बताया कि व्याख्यान सत्र के मुख्य वक्ता जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एस के हरित थे। डॉ हरित ने व्यक्तित्व विकास में आत्मविश्वास के साथ स्वयं को बारीकी से निखारने के छात्रों को गुर सिखाए। उन्होंने रोजगार प्राप्ति में बायोडाटा के अपडेट करने के साथ डिग्री अनुभव के सही अंकन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का प्रेजेंटेशन भी महत्वपूर्ण होता है। प्राचार्य सिंह ने इन सत्रों से विद्यार्थी के चंहुमुखी विकास के साथ जीवटता लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। व्याख्यान सत्र समाप्ति पर रामचंद्र खुड़ीवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सुरेन्द्र कागट, जितेन्द्र फुलवारिया, रामनिवास सहित अनेक लोग मौजूद थे।