वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गैसावत बने जिलाध्यक्ष
नागौर| कांग्रेसकी प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति में नागौर जिले को तवज्जो मिली है। राजसमंद के पूर्व सांसद जिले के कांग्रेसी नेता गोपाल सिंह ईड़वा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के नागौर जिलाध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन गैसावत की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की नई प्रदेश कार्यकारिणी में गोपाल सिंह ईड़वा को जगह मिली है। इसी प्रकार मकराना के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को जिलाध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने नागौर जिले में अल्पसंख्यकों को आकर्षित करने का प्रयास किया है।