महाविद्यालय में पूर्व छात्र परिषद का गठन
नागौर। राजकीय बलदेव राम मिर्धा महाविद्यालय में गुरूवार को पूर्व छात्र परिषद का गठन किया गया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य सुगना राम गोदारा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान ने सीताराम तांड़ी ने पूर्व छात्र परिषद की गतिविधियों के संचालन के बारे में जानकारी तो राजेन्द्र सिंह ईनाणिया ने सर्वसम्मति से परिषद गठन करने का निर्णय लिया। इस मौके पर विधायक हबीबुर्रहमान को संरक्षक, पूर्व डीजी के राम बागडिय़ा को अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी चुन्नीलाल सैनी को उपाध्यक्ष, पूर्व डीजे उमेश शर्मा को विधि सचिव, व्याख्याता रामू राम राईका को सचिव, पंचायत समिति सदस्य सुरेश मेघवाल को सह सचिव, बाबूलाल टाक को संयुक्त सचिव, एमडीएच के सुरेश राठी को महामंत्री तथा सीए रामरतन मांडण को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।