पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लब्बैक यूथ एसोसिएशन की तरफ आज पेश होगी चादर

लब्बैक यूथ एसोसिएशन की तरफ आज पेश होगी चादर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों ने चढ़ाई चादर, अकीदत के फूल पेश

हजरतसूफी हमीदुद्दीन नागौरी के सालाना उर्स के तहत गुरुवार कांग्रेस भाजपा के नेताओं के अलावा संगठनों संस्थाओं की तरफ से भी चादर शरीफ पेश करने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। नागौर विधायक हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा ने हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी की मजार पर चादर शरीफ पेश कर दुआएं मांगी। इस मौके पर विधायक के साथ कमेटी कोषाध्यक्ष असगर कुरैशी, उपाध्यक्ष जाकिर कुरैशी आदि मौजूद रहे। लाडनूं के शहर काजी मोहम्मद अयूब भी चादर शरीफ पेश करने पहुंचे।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बशीर खान, खुर्शीद अहमद रजा, शमशेर मोहम्मद ईमरान ने गुरुवार को हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी की मजार पर चादर शरीफ पेश कर अमन चैन की दुआएं मांगी।

हजरत सूफी हमीदुद्दीन नागौरी उर्स के तहत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चादर शरीफ पेश की। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जहांगीर खां, मेार्चा जिलाध्यक्ष इस्लामुद्दीन पठान, उपाध्यक्ष आबिद हुसैन हमाल, मोर्चा शहर अध्यक्ष मास्टर इमरान खान समेत लोग मौजूद रहे।

बासनीसे आज पेश करेंगे चादर

बासनी | हजरतसूफी हमीदुद्दीन नागौरी के बड़े उर्स के मौके पर शुक्रवार को बासनी से चादर का जुलूस निकलेगा। जामा मस्जिद के नायब इमाम मौलाना नासिर अहमद ने बताया कि जमाअत रजा-ए-मुस्तफा की ओर से शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे सदर बाजार से चादर शरीफ का जुलूस मुफ्ती वली मोहम्मद रिजवी की अगुवाई में रवाना होगा।

मदरसा कमेटी ने चढ़ाई चादर

उर्सके तहत आस्ताना औलिया पर चादर शरीफ पेश कर दुआएं मांगने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मदरसा हन्फिया सूफिया की तरफ से चादर शरीफ पेश की गई। मदरसे के बच्चों के साथ कमेटी सदर शरीफ कुरैशी, सचिव हमीद कुरैशी, दरगाह कमेटी कोषाध्यक्ष असगर कुरैशी, सचिव नौशाद खां, अहमद अली बाबा दरगाह सदर शाकिर खां, सचिव मंजूर मिस्त्री, आबिद हमाल, पन्ने खां, समेत अकीदतमंदों ने चादर शरीफ पेश कर दुआएं मांगी। इस दौरान मदरसे के बच्चों ने फातेहा ख्वानी में शिरकत की। शाम को शहर काजी मोहम्मद मेराज उस्मानी ने भी चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं मांगी।

नागौर. उर्सके दौरान चादर पेश करते शहर काजी।

नागौर. हजरतसूफी हमीदुद्दीन नागौरी के उर्स पर चादर पेश करते विधायक हबीबुर्रहमान

नागौर. चादरशरीफ पेश करने जाते मदरसा हन्फिया सूफिया के बच्चे मुस्लिम समाज के लोग।

खबरें और भी हैं...