पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो सड़क हादसों में चार घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो सड़क हादसों में चार घायल

नागौर| नागौरके पास के गांवों में गुरुवार को दो हादसों में चार लोग घायल हो गए। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार सेनणी निवासी सत्तू राम नायक जयराम नायक बाइक लेकर मूंडवा से पालड़ी जा रहे थे। इस दौरान एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आस पास के लोगों ने दोनों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सत्तू राम को जोधपुर रेफर कर दिया, जबकि जयराम को भर्ती कर लिया गया। इसी प्रकार फागली के पास बाइक फिसलने से मदन लाल नायक उसकी मां केलकी देवी घायल हो गए। दोनों को जेएलएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...