बाइक से गिरकर चौकी प्रभारी घायल
बाइक से गिरकर चौकी प्रभारी घायल
भास्कर संवाददाता | नागौर
शहरके रतन बहन स्कूल के पास गुरुवार को बाइक फिसलने से जेएलएन अस्पताल चौकी प्रभारी मदन लाल डूकिया घायल हो गए। जानकारी के अनुसार डूकिया गुरुवार शाम अपनी ड्यूटी पर अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान रतन बहन स्कूल के पास अचानक एक बॉल उनकी बाइक के टायर के नीचे आई। इससे वे नीचे गिरकर घायल हो गए। आस पास के लोगों ने डूकिया को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। हालांकि गंभीर चोटें नहीं होने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।