पुलिस के साथ समन्वय बनाएं: एसडीएम
पुलिस के साथ समन्वय बनाएं: एसडीएम
भास्कर संवाददाता | नागौर
कलेक्टरने जिले के सभी एसडीएम को पुलिस उपाधीक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस जाब्ता प्राप्त कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक 60 पुलिस कर्मियों तक का जाब्ता उपाधीक्षक के स्तर पर ही प्राप्त किया जा सकता है। ज्यादा के लिए जिला मुख्यालय से मांग करने की जरूरत होगी। साढोकण गांव में अतिक्रमण के एक प्रकरण में भी कलेक्टर ने पुलिस उपाधीक्षक से जाब्ता लेकर नागौर उपखण्ड अधिकारी को अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देशित किया।