सड़क हादसे में युवक घायल
मूंडवा आंचलिक| मूंडवा-शंखवासमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को करीब तीन बजे मूंडवा से कुछ दूरी पर पालड़ी पिचकिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर मोटर साइकिल सवार सतु पुत्र रामपाल नायक उम्र 30 वर्ष निवासी सैनणी वाला घायल हो गया। घायल को तुरंत मूंडवा राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां अस्पताल में डॉ. . राकेश सिरोही ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात नागौर रेफर कर दिया।