आरएसएस का पथ संचलन 21 को
डीडवाना| राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ की ओर से आगामी 21 फरवरी को शहर में पथ संचलन निकाला जाएगा। आरएसएस के सह नगर बनवारी मोट ने बताया कि जिला संघ चालक नारायण प्रसाद टाक तहसील प्रचारक कमल सिंह के सान्निध्य में गुरुवार को हुई बैठक में पथ संचलन का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि संचलन सुबह 10 बजे पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर में बौद्धिक कार्यक्रम के पश्चात पथ संचलन प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि संचलन के माध्यम से 11 मार्च से नागौर में होने वाली संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम का आमंत्रण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में सर संघचालक मोहनराव भागवत समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।