पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4765 छात्राओं को मिलेंगे 1.89 करोड़ के गार्गी पुरस्कार

4765 छात्राओं को मिलेंगे 1.89 करोड़ के गार्गी पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गार्गी पुरस्कारों का वितरण

बसंतपंचमी के मौके पर शुक्रवार को जिलेभर में 10वीं 12वीं की 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली 4765 बेटियों को 1.80 करोड़ के गार्गी पुरस्कार वितरण किए जाएगे।

ये पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को तहसील मुख्यालयों पर होंगे। समारोह के दौरान 10वीं की 1493 छात्राओं को 3000-3000 रुपए के रूप में 44.79 लाख तथा 12वीं की 2319 छात्राओं को 5000-5000 रुपए के रूप में कुल 1.15 करोड़ के चेक दिए जाएंगे।जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गर्ग ने बताया कि समारोह को लेकर गुरुवार को जिलेभर के नोडल प्रभारियों की माध्यमिक शिक्षा के प्रथम कार्यालय में बैठक आयोजित कर सभी को अपने-अपने क्षेत्र के ब्लॉकों में छात्राओं की संख्या के अनुसार प्रमाण-पत्र चेक सौंपे गए। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी के मौैके पर 10वीं 12वीं की 75 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रथम किश्त तथा 10वीं की 953 छात्राओं को द्वितीय किश्त के रूप में चेक प्रमाण पत्र तहसील मुख्यालय के ब्लॉक केंद्रों पर वितरित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गार्गी पुरस्कार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से 10वीं 12वीं में 75 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को दिया जाता है। दसवीं की छात्राओं को दो किस्त 12वीं की छात्राओं को एक किस्त में गार्गी पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार की शुरूआत 1998 में हुई। सरकार ने 2008-09 में पुरस्कार की बढ़ाई थी।

आज ऐसे ले ये पुरस्कार

शिक्षाविभाग के अनुसार 10वीं 12वीं कक्षा में 75 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली नामांकित छात्राएं अपने संस्थाप्रधान के माध्यम से नोडल केंद्र में आवेदन पत्र भर बोर्ड की अंकतालिका की फोटो प्रति के साथ जमा करवाकर ये पुरस्कार प्राप्त कर सकती है।

मारवाड़ मूंडवा. कक्षादसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली होनहार छात्राओं को गार्गी पुरस्कारों का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य सत्यदेव कविया ने बताया कि मूंडवा नोडल क्षेत्र की विभिन्न राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की प्रतिभावान छात्राओं को समारोह पूर्वक पुरस्कार दिए जाएंगे। नोडल मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर दो बजे समारोह होगा। जिसमें मूंडवा तहसीलदार शंकरसिंह राठौड़ तथा पालिका अध्यक्ष घनश्याम सदावत पुरस्कार देंगे।

खबरें और भी हैं...