पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिजर्व कैटेगरी से ही भर जाएगा हज कोटा

रिजर्व कैटेगरी से ही भर जाएगा हज कोटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| जयपुर/नागौर

तीन सालआवेदन के बावजूद हज से वंचित और 70 साल से ज्यादा उम्र के आवेदकों की रिजर्व कैटेगरी में इस इस बार इतने आवेदन गए कि नए सामान्य आवेदक मुश्किल से ही हज पर जा सकेंगे। सामान्य आवेदकों का नंबर बची-खुची सीटों पर ही आएगा या फिर निर्धारित कोटे में सीटें बढ़ने पर उनके जाने की उम्मीद की जा सकती है। अब तक आए आवेदनों में रिजर्व कैटेगरी के 3070 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि अभी फार्म जमा होने में तीन दिन बाकी है। उधर निर्धारित कोटा केवल 3250 है।

हज कमेटी के पास प्रदेश से अब तक 13 हजार 440 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें सामान्य लोगों के 10 हजार 370 आवेदन हैं, वहीं रिजर्व कैटेगरी में 3070 लोगों ने आवेदन कर दिए। चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है, ऐसे में 3 दिन में यह आंकड़ा निश्चित रूप से बढ़ेगा। अगर रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों की संख्या 3250 पार हो जाती है तो एक भी सामान्य आवेदक हज पर नहीं जा सकेगा। निर्धारित कोटे में इजाफा होता है तो ही सामान्य आवेदकों का नंबर आएगा।

यूंशुरू हुई रिजर्व कैटेगरी

हजकमेटी सदस्य ने बताया कि 2009 में 149 सीटें अतिरिक्त बढ़ाई गईं। तब हज कमेटी ने इन बढ़ी सीटों को ऐसे लोगों को आवंटित करने का निर्णय लिया जो बुजुर्ग हैं और लगातार आवेदन के बावजूद हज पर नहीं जा रहे हैं। ऐसे में 2 दिन शिविर लगाया गया, पहले दिन 80 साल से ज्यादा उम्र के आवेदकों को मौका दिया गया, फिर भी सीटें बच गईं तो 3 साल अावेदन करने वालों को चुना गया।

रिजर्वकैटेगरी के 150 फार्म जमा नहीं

राजस्थानहज वेलफेयर सोसायटी अब तक रिजर्व कैटेगरी के 160 फार्म जमा करा चुकी है। सोसायटी सचिव हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि उसके बाद रिजर्व कैटेगरी में 150 फार्म और गए, जो अभी तक जमा नहीं कराए। ऐसे में संभावना जताई जा रही है पूरे प्रदेश से काफी तादाद में ऐसे फार्म पहुंचेंगे।

वर्ष कुल आवेदन रिजर्व कैटे.

201015492 510

2011 14857 2467

2012 13924 2447

2013 14155 2499

2014 15096 2901

2015 16617 2885

बची-खुची सीटों पर जा सकेंगे सामान्य आवेदक, निर्धारित कोटा 3500

हजयात्रा-2016

खबरें और भी हैं...