पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ग्रामीण: जावला

सहकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ग्रामीण: जावला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौरसेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की जावला शाखा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ करते हुए सहकारिता विभाग के सेवानिवृत अतिरिक्त रजिस्ट्रार महेन्द्रसिंह जावला ने कहा कि ग्रामीण सहकारी योजनाओं का ज्ञान रखते हुए सहकारी बैंकों से अधिकाधिक फायदा उठाए। यही सहकारिता का मूल उद्देश्य है। शीर्ष बैंक वरिष्ठ प्रबंधक बीएल खटोड़ ने कहा कि सहकारिता से ही समाज के हर वर्ग को राहत दिलाई जा सकती है। इस दौरान खटोड़ ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं, नरेगा, भामाशाह पेंशन, छात्रवृति, आपदा राहत एवं अनुदान के विषय पर जानकारी दी। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक जेपी मीणा ने भामाशाह डेबिट कार्ड के बारे मे कार्ड धारकों को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत मे जावला ने लोगों से अपील की कि वे अपनी अमानत बैंक में जमा कराए और आवश्यकतानुसार बैंक से रोजगार अन्य जरूरी कार्यों के लिए ऋण लें। इस दौरान मुख्य अतिथि जावला खटोड़ ने 23 भामाशाह पेंशन धारकों को एटीएम कार्ड का वितरण किए। कार्यक्रम में रामस्वरूप सोनी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, हरी राम मेघवाल, शिम्भू लाल, दुर्गाराम खटकड़, राकेश कुमावत, सुनील गहलावत, दिलीप जागृत, व्यवस्थापक हरिराम समेत अनेक लोग मौजूद थे।

डेगाना. भामाशाहपेंशन धारकों को एटीएम कार्ड का वितरण करते हुए।

खबरें और भी हैं...