सामान्य व्यवस्था समिति की बैठक
रामदेवपशु मेला 2016 के सफल संचालन के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे नागौर उपखण्ड अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया की अध्यक्षता में कलेक्टर द्वारा गठित यातायात एवं सामान्य व्यवस्था समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पशु व्यापारियों से पशुओं को राजस्थान से बाहर ले जाने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र, काश्त संबंधी दस्तावेज तथा इस आशय का शपथ पत्र पेश करने के लिए कहा गया कि पशुओं को वध के लिए नहीं ले जाया जा रहा है उसका उपयोग कृषि कार्य में लिया जाएगा। पशुओं के स्वास्थ की जांच करवाकर स्वास्थ प्रमाण प़त्र प्रस्तुत करने तथा उनके चिन्हीकरण के लिए भी कहा गया। यह निर्देश भी दिए गए कि पशु परिवहन के लिए उपयोग ली जाने वाली गाडिय़ों में क्षमतानुसार ही पशुओं का भरा जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा टीम का गठन कर लोडिंग के समय ही व्यापारियों को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। परिवहन विभाग ट्रांसपोर्ट यूनियनों के साथ बैठक लेकर किराया तय करेंगे तथा परिवहन विभाग के टेंट में किराए की दरें बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे।