पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे परिवार की पिकअप पलटी, 19 जने घायल

रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे परिवार की पिकअप पलटी, 19 जने घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. पांचौड़ीके पास पिकअप पलटने से घायल व्यक्ति अस्पताल में उपचाररत।

भास्कर संवाददाता | नागौर

पांचौड़ी थानांतर्गत दूदासर गांव के पास शनिवार को जातरूओं से भरी एक पिकअप पलट गई। हादसे में 19 लाेग घायल हुए। इनमें चार महिलाएं, चार बच्चे और युवा शामिल थे। सभी लोग एक ही परिवार के थे। हादसे में ड्राइवर के भी चोटें आई। लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। जेएलएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल डूकिया लादू राम खीचड़ ने बताया कि गोरेड़ा निवासी धापू देवी प|ी पोकर राम मेघवाल, बुधाराम मेघवाल, भूपेंद्र, भंवरी, सुमन, जशोदा, भगानी, डाला राम, पोकर राम, राकेश, शौना, घनश्याम, काना राम, हेम कला, अरविंद, परमा, ओम प्रकाश मेघवाल, कालू राम ड्राइवर राधेश्याम साद शनिवार को रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शन के लिए गए। शाम को वह पिकअप में वापस लौट रहे थे। इस दौरान दूदासर गांव के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटते ही मौके पर कोहराम मच गया। आस पास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। पुलिस एंबुलेंस को सूचित किया गया। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस निजी वाहनों से नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी।

कमगति से बच गई जान

प्रत्यक्षदर्शियोंका कहना है कि हादसे के समय पिकअप की गति कम थी। इस कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अस्पतालमें भी जुटी भीड़

जैसेही सभी घायलों को जेएलएन अस्पताल लाया गया। बड़ी संख्या में लोग भी जेएलएन अस्पताल पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल कार्मिकों ने प्रयास शुरू किए। मामला ज्यादा गंभीर नहीं होने पर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि घायलों का चोट के कारण हाल बुरा था और वे दर्द से कराह रहे थे। घायलों की संख्या अधिक होने से अफरा तफरी का माहौल रहा।

खबरें और भी हैं...