किशोर की गुमशुदगी दर्ज
किशोर की गुमशुदगी दर्ज
नागौर| शहरकोतवाली थाने में एक 17 साल के बालक के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार राठौड़ी कुआं निवासी मोहनदास साद ने रिपोर्ट दी गई कि प्रार्थी का भतीजा कालू साद 11 फरवरी को ट्रैक्टर लेकर बाजार गया था। ट्रैक्टर तो बाजरवाड़ा में मिल गया, लेकिन कालू वापस घर नहीं लौटा। जान पहचान रिश्तेदारों में तलाश की तो सुराग नहीं मिला। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की है।